Site icon Dainik Savera Times

पकड़ा गया रहमान डकैत, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों तक फैला था नेटवर्क

surat police arrested rehman dakait

surat police arrested rehman dakait

नेशनल डेस्क: देशभर की पुलिस को करीब दो दशकों से चकमा दे रहा कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ रहमान डकैत आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने एक गोपनीय ऑपरेशन के तहत उसे सूरत के लालगेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में एक भी गोली नहीं चली और किसी तरह की हिंसा नहीं हुई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि रहमान डकैत पिछले लगभग 20 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसका नेटवर्क देश के 14 राज्यों तक फैला हुआ था। वह अलग-अलग भेष बदलकर वारदातों को अंजाम देता था, जिससे पुलिस को गुमराह करना उसके लिए आसान हो जाता था। कभी वह खुद को नकली CBI अधिकारी बताता, तो कभी साधु या अन्य वेश धारण कर लोगों को ठगी और लूट का शिकार बनाता था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना

रहमान डकैत ‘ईरानी डेरा’ नाम के एक कुख्यात गैंग का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। यह गैंग मुख्य रूप से भोपाल से संचालित होता था और लूट, धोखाधड़ी, आगजनी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं और कुछ मामलों में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून भी लगाए जा चुके हैं।

अपराध से कमाए गए पैसों से रहमान डकैत बेहद आलीशान जिंदगी जी रहा था। उसे महंगी गाड़ियों, स्पोर्ट्स बाइकों और यहां तक कि अरबी नस्ल के घोड़ों का भी शौक था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी यही हाई-प्रोफाइल लेकिन छुपी हुई जीवनशैली लंबे समय तक उसे शक से दूर रखे रही।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में रहमान डकैत नए शिकार की तलाश में सूरत पहुंचा था। इसी दौरान सूरत क्राइम ब्रांच को उसके बारे में पुख्ता खुफिया सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सूरत क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोज़िया ने बताया कि आरोपी पिछले 13–14 वर्षों से भोपाल के अमन नगर इलाके में रह रहा था और वहां ‘रहमान डकैत’ के नाम से बदनाम था।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताज़ा भाव जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से की जा रही पूछताछ में उसके पूरे गैंग नेटवर्क, सहयोगियों और देशभर में फैले कई पुराने व अनसुलझे मामलों का खुलासा होगा। यह गिरफ्तारी न सिर्फ सूरत पुलिस, बल्कि पूरे देश की कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Exit mobile version