Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान स्थल पर संदिग्ध नक्सलियों ने की गोलीबारी

November 9, 2023

झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान स्थल पर संदिग्ध नक्सलियों ने की गोलीबारी

रामगढ़ (झारखंड): झारखंड के रामगढ़ जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ के संदिग्ध सदस्यों ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के लिए काम करने वाली कंपनी से पैसे की मांग करते हुए एक भारी ‘ड्रिंिलग मशीन’ को आग लगा दी और दो राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हमलावर बुधवार रात सयाल-डी खनन स्थल पर मोटरसाइकिल से आए थे। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ उन्होंने कर्मचारियों में डर पैदा करने के लिए हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं। बाद में, उन्होंने कंपनी से रंगदारी वसूलने के लिए वहां खनन क्षेत्र में तैनात एक भारी ‘ड्रिंिलग मशीन’ को आग लगा दी। ’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कंपनी को सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें