Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस से निलंबित विधायक के पति आज थामेंगे BJP का कमल

June 5, 2026

कांग्रेस से निलंबित विधायक के पति आज थामेंगे BJP का कमल

यमुनानगर। कांग्रेस से निलंबित और सांसद सैलजा समर्थक साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल भाजपा का दामन थामेंगे। इसकी जल्द ही औपचारिक और आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। ऋषिपाल मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

बलवंत के साथ करेंगे मंच साझा

इसके लिए ऋषिपाल की ओर से व्यासपुर के एक पैलेस में जनसभा रखी है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच रहे हैं। हालांकि उनकी पत्नी और विधायक रेनू बाला भाजपा में शमिल नहीं होंगी। वह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। माना जा रहा है कि यदि रेनू बाला भाजपा में शामिल होती हैं तो उनकी कुर्सी को खतरा हो सकता है। रेनू बाला के पति के भाजपा में शामिल होने से साढौरा विधानसभा में हलचल बढ़ गई है। यहां साढौरा से तीन बार विधायक रह चुके बलवंत के साथ ऋषिपाल मंच साझा करेंगे। रेनू बाला बलवंत सिंह को लगातार दो बार हराकर विधायक बनी हैं। ऐसे में अभी से अगले विधानसभा चुनावों में टिकट के लिए कयास लगने लगे हैं।

राज्यसभा चुनाव से उपजा था विवाद

इससे पहले मुख्यमंत्री सरस्वतीनगर में पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। विधायक को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में दोषी मानते हुए कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद से ही विधायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। सरकारी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी बढ़ गई है। पार्टी से निलंबन के बाद से वे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में बतौर अतिथि पहुंची। राज्यसभा चुनाव के बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उपस्थिति रहीं। वहीं, 29 मई को कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में अन्य भाजपा नेताओं से भी पहले विधायक पहुंच गई थीं।

रेणु अभी ज्वाइन नहीं करेंगीं भाजपा

ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऋषिपाल ने रेनू बाला के भाजपा में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रेनू बाला को केवल निलंबित किया गया है, पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। वे कांग्रेस के अधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। विधायक कांग्रेस पार्टी की ही रहेंगी।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें