नेशनल डेस्क: देश के आम बजट 2026 को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। केंद्र सरकार ने बजट सत्र और बजट पेश करने की तारीख को लेकर स्थिति साफ कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में यूनियन बजट पेश करेंगी।
दरअसल, 1 फरवरी 2026 को रविवार पड़ने के कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी कि क्या इस दिन बजट प्रस्तुत किया जाएगा या नहीं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार बजट उसी दिन पेश होगा।
28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा। यह 2026 कैलेंडर वर्ष का पहला संसदीय सत्र होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
On the recommendation of the Govt of India, Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu ji has approved the summoning of both the Houses of Parliament for the Budget Session 2026.
The Session will commence on 28 January 2026 and continue till 2 April 2026.The first phase… pic.twitter.com/FxGYCL7keq
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 9, 2026
दो चरणों में चलेगा सत्र
सरकार द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा
इसके बाद संसद 9 मार्च से दोबारा बैठेगी
इस दौरान बजट पर चर्चा, अनुदानों की मांगों की समीक्षा और विभिन्न विधायी प्रस्तावों पर बहस की जाएगी।
VD: Bharmour Patti कूड़ा डंपिंग में आग, प्रशासन सक्रिय
राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत
परंपरा के अनुसार, बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण और फिर आम बजट पेश किया जाएगा। सत्र के बीच ब्रेक के दौरान संसदीय स्थायी समितियां मंत्रालयों की अनुदान मांगों की जांच करेंगी।
अर्थव्यवस्था पर रहेगी सबकी नजर
Union Budget 2026 को लेकर देश के हर वर्ग की निगाहें टिकी होंगी। महंगाई, रोजगार, टैक्स राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक योजनाओं को लेकर बड़े ऐलानों की उम्मीद की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...