Site icon Dainik Savera Times

भारत के कृषि की प्रगति में स्वामीनाथन का योगदान अतुलनीय : CM Siddaramaiah

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जाने-माने वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि भारत की कृषि प्रगति और अर्थव्यवस्था में उनका योगदान अतुलनीय है। भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वामीनाथन (98) का उम्र संबंधी बीमारी के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं।
सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि प्रख्यात कृषि वैज्ञनिक एवं भारत की हरित क्रांति के जनक श्री एम एस स्वामीनाथन अब हमारे बीच नहीं रहे। भारत की कृषि प्रगति और अर्थव्यवस्था में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके कार्यों को सरकारें व्यापक रूप से संर्दिभत करती हैं। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’
Exit mobile version