-
बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जाने-माने वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि भारत की कृषि प्रगति और अर्थव्यवस्था में उनका योगदान अतुलनीय है। भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले स्वामीनाथन (98) का उम्र संबंधी बीमारी के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया।.