Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swaminathan का निधन एक युग का अवसान : CM Ashok Gehlot

September 28, 2023

Swaminathan का निधन एक युग का अवसान : CM Ashok Gehlot

जयपुरः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताते हुए इसे एक युग का अवसान बताया। मुख्यमंत्री ने स्वामीनाथन के चित्र के साथ सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,‘‘एक युग का अवसान! भारत को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के प्रणोता और हरित क्रांति के जनक श्री एमएस स्वामीनाथन जी का निधन विज्ञन जगत में अपूरणीय क्षति है। गहलोत ने कहा कि कृषि विज्ञन, जनसेवा और अनाज उपलब्धता के लिहाज से स्वामीनाथन के अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रख्यात कृषि वैज्ञनिक और देश की ‘हरित क्रांति’ में अहम योगदान देने वाले एम एस स्वामीनाथन का बृहस्पतिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामीनाथन का निधन कृषि विज्ञान और कृषि चिंतन के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें