Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

March 24, 2026

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

Swiggy: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने खाना ऑर्डर करने पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस को 17 प्रतिशत बढ़कर 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर (जीएसटी सहित) कर दिया है, जो पहले 14.99 रुपए थी। स्विगी ऐप की बिलिंग के अनुसार, प्लेटफॉर्म फीस में करीब 17 प्रतिशत या 2.59 रुपए का इजाफा हुआ है।

कंपनी का कहना है कि यह वृद्धि “प्लेटफॉर्म के संचालन और रखरखाव” में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। इससे पहले स्विगी ने अगस्त 2025 में स्विगी ने प्लेटफॉर्म फीस में करीब 2 रुपए की वृद्धि की थी, जो कि पहले 12 रुपए थी।

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

जोमैटो ने बढ़ाई थी 19.2 प्रतिशत फीस
इससे पहले अन्य फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था। जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19.2 प्रतिशत या 2.40 रुपए प्रति ऑर्डर का इजाफा किया था। बढ़ोतरी के बाद नई प्लेटफॉर्म फीस 14.90 रुपए प्रति ऑर्डर (जीएसटी से पहले) हो गई है, जो कि पहले 12.5 रुपए थी। जीएसटी सहित अब फीस 17.58 रुपए प्रति ऑर्डर हो गई है।

आखिरी बार सितंबर में बढ़ी थी कीमतें
प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में एलपीजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे रेस्तरां की लागत में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले जोमैटो ने आखिरी बार सितंबर 2025 में प्लेटफॉर्म शुल्क में बदलाव किया था। इससे पहले, फरवरी 2025 में, जोमैटो ने त्योहारी सीजन के दौरान प्लेटफॉर्म शुल्क को 6 रुपए प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति ऑर्डर कर दिया था।

ये भी पढ़ें- इस क्रिकेटर को भी नहीं मिली ‘धुरंधर 2’ की टिकट, फिल्म स्टार से लगाई मदद की गुहार

 

शेयरों में भारी गिरावट
स्विगी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। दोपहर 12:30 बजे स्विगी 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 279.55 रुपए पर था। बीते एक हफ्ते में शेयर 5 प्रतिशत से अधिक और एक महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा फिसल चुका है। वहीं, बीते छह महीनों में इसमें 36 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट देखी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें