Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस क्रिकेटर को भी नहीं मिली ‘धुरंधर 2’ की टिकट, फिल्म स्टार से लगाई मदद की गुहार

March 24, 2026

इस क्रिकेटर को भी नहीं मिली ‘धुरंधर 2’ की टिकट, फिल्म स्टार से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। यह पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर लोगों में इतना ज्यादा उत्साह है कि टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें-
WhatsApp लेकर आ रहा नया फीचर, 15 मिनट के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बैन की मांग, Pinterest के CEO ने की सरकार से अपील
महिलाओं ने उतारे गहने…छोटी बच्चियों ने तोड़ डाली गुल्लक, ईरानी दूतावास ने मदद के लिए किया भारत का धन्यवाद

हालत यह है कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी फिल्म देखने के लिए टिकट नहीं मिल पा रही है। फिल्म में काम कर चुके राकेश बेदी ने बताया कि उनकी हाल ही में गावस्कर से मुलाकात हुई थी। इस दौरान गावस्कर ने उनसे फिल्म की टिकट का इंतजाम करने के लिए कहा।

राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह गावस्कर के लिए टिकट का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह इसमें सफल होंगे। फिल्म में अपनी एक्टिंग को लेकर मिल रही तारीफ पर बेदी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली है। यह फिल्म सिर्फ एक हिट नहीं, बल्कि लोगों पर गहरा असर डालने वाली फिल्म बन गई है।

इसके अलावा, राकेश बेदी ने दर्शकों से एक खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि लोग फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, क्योंकि इससे दूसरों का मजा खराब होता है। खासकर फिल्म का क्लाइमेक्स शेयर करना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर आपने फिल्म का आनंद लिया है, तो दूसरों को भी बिना स्पॉइलर के फिल्म देखने दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें