T. Raja Singh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। हालिया घटना में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
टी. राजा सिंह ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चंचल चंद्र भौमिक की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और इससे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह इस मामले में “दृढ़ संकल्प” दिखाएं और वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएं। अपने बयान में उन्होंने बांग्लादेश के इतिहास का जिक्र करते हुए तीखी टिप्पणी भी की।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिन्दू होना अपराध! 23 साल के एक और युवक की कट्टरपंथियों ने जिन्दा जलाकर की हत्या
टी राजा सिंह ने कहा, “आज ढाका में चंचल चंद्र को जिंदा जला दिया गया… मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करूंगा कि वे अपना मजबूत इरादा दिखाएं। बांग्लादेश कभी भारत का हिस्सा था, और वहां रहने वाला हर हिंदू भारतीय है। हर हिंदू की जान बचाना प्रधानमंत्री का फर्ज है। अगर हम वहां नहीं होते, तो बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग नहीं होता। अब बांग्लादेश को उसकी जगह दिखाना ज़रूरी है।”
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On the killing of Hindus in Bangladesh, Goshamahal MLA T Raja Singh says, “Chanchal Chandra was burned alive today in Dhaka… I would like to request Prime Minister Modi to show his strong resolve. Bangladesh was once a part of India, and every… pic.twitter.com/4qmRzma6rm
— ANI (@ANI) January 25, 2026
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंचल चंद्र भौमिक पेशे से एक वर्कशॉप में मिस्त्री था। बताया गया है कि काम के बाद वह थकान के चलते वर्कशॉप के अंदर ही सो गया था। आरोप है कि देर रात कुछ लोगों ने वर्कशॉप में आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया। इस पूरी घटना को सुनियोजित हत्या बताया जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों को शटर के पास आग लगाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना को धोखा देने के इल्जाम को लेकर पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, भेजा 10 करोड़ का नोटिस
बढ़ती चिंताएं
यह घटना कोई अलग-थलग मामला नहीं मानी जा रही है। बीते कुछ महीनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों और हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग इलाकों में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की खबरों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल, चंचल चंद्र भौमिक की हत्या के मामले में जांच जारी है। वहीं, इस घटना के बाद भारत में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

