Site icon Dainik Savera Times

तमिलनाडु : CM M. K. Stalin ने महिलाओं के लिए 1000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता योजना की शुरू

कांचीपुरमः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने द्रविड नेता सीएन अन्नादुरै की जयंती पर शुक्रवार को यहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की महिलाओं के लिए एक हजार रुपए की मासिक आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की हैं। अन्नादुरै तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ नेता थे।

स्टालिन ने यहां योजना की शुरुआत कर कई लाभार्थियों को बैंक के डेबिट कार्ड वितरित किए। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की। बुनियादी आय वाली इस योजना का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया है और राज्य सरकार ने इस सहायता योजना को महिलाओं का अधिकार करार दिया।

राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 1.06 करोड़ (1,06,50,000) महिलाओं की पहचान की है और एक हजार रुपये की आíथक सहायता का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभाíथयों को किया जाएगा।

Exit mobile version