Indian Railways Train Ticket Booking: छठ पूजा जैसे त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ जाती है। ऐसे में इस समय ट्रेनों में सीट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। लोग तत्काल टिकट के सहारे घर पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार ये टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को लगता है कि अब यात्रा संभव नहीं। मगर भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक ऐसा विकल्प देता है, जिससे सफर के दिन भी कंफर्म टिकट बुक किया जा सकता है वो भी बिना तत्काल कोटे का सहारा लिए। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
बिना तत्काल सर्विस के भी ऐसे करें कंफर्म टिकट बुकिंग
रेलवे यात्रियों को टिकट बुक करने के दो तरीके देता है ऑनलाइन और ऑफलाइन। अगर ट्रेन में सीटें खाली हैं, तो आप IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से उसी दिन टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, यदि आप नजदीकी Passenger Reservation System (PRS) काउंटर पर जाते हैं, तो वहां भी आपको उसी दिन की यात्रा के लिए कंफर्म टिकट मिलने की संभावना रहती है।
ऑनलाइन टिकट बुक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
1. सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं या IRCTC ऐप खोलें।
2. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
3. यात्रा का स्टेशन और तारीख डालें, फिर “Submit” पर क्लिक करें।
4. आपके सामने उस रूट की सभी ट्रेनों की सूची आ जाएगी।
5. पसंदीदा ट्रेन और क्लास (Sleeper, 3AC, 2AC आदि) चुनें।
6. किराया और सीट की स्थिति चेक करें, फिर “Book Now” पर क्लिक करें।
7. यात्री विवरण भरें -सीनियर सिटीजन होने पर 40% (पुरुष) या 50% (महिला) छूट का विकल्प चुनें।
8. “Make Payment” पर क्लिक कर पेमेंट पूरा करें।
9. सफल भुगतान के बाद ई-टिकट जनरेट हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
10. यात्रा के समय वैध आईडी प्रूफ साथ रखना न भूलें।
IRCTC से टिकट बुकिंग के आसान टिप्स
–बुकिंग विंडो खुलने से पहले सभी डिटेल और पेमेंट मोड तैयार रखें।
–Master List फीचर में यात्रियों की जानकारी पहले से सेव रखें ताकि समय बचे।
–पेमेंट के लिए UPI या IRCTC वॉलेट जैसे फास्ट मोड का इस्तेमाल करें।
–भीड़ वाले रूट की जगह वैकल्पिक ट्रेन या स्टेशन चुनें, सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
छठ पर्व में बढ़ेगी ट्रेनों में भीड़
छठ पूजा को देखते हुए भारतीय रेलवे को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर साल की तरह इस बार भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। इसलिए अगर आप घर जाने का मन बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने में देर न करें वरना कंफर्म सीट पाना मुश्किल हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...