Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली एयरपोर्ट के ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, यात्रियों को हुई परेशानी

November 7, 2025

दिल्ली एयरपोर्ट के ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी, यात्रियों को हुई परेशानी

नेशनल डेस्क: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खामी आने की वजह से उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली दोनों तरह की उड़ानों पर इसका असर देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, ATC में एक सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या के कारण IGI में उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इन किसानों की रुकेगी 21वीं सम्मान निधि किस्त, आने से पहले ये जरूरी काम निपटा लें

दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी कर कहा- ATC प्रणाली में एक तकनीकी समस्या की वजह से IGIA में उड़ान संचालन में देरी हो रही है। एयरपोर्ट की टीम इस समस्या को हल करने के लिए DIAL सहित सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में 2000 रुपए का उछाल! जानें नई कीमतें

एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए वे अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें।

वहीं स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की भीड़ की वजह से सभी आगमन, प्रस्थान और उनके परिणामस्वरूप होने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने ने भी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें