Site icon Dainik Savera Times

CM पद के लिए तेजस्वी यादव ने ठोका दावा, कहा- ‘सरकार बनेगी, बदलाव होगा’

Tejashwi Yadav Attacks as Samrat Chaudhary Becomes CM Bihar News

Tejashwi Yadav Attacks as Samrat Chaudhary Becomes CM Bihar News

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बदलाव हो रहा है और महागठबंधन की सरकार बन रही है। तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि एनडीए का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि 18 नवंबर को वे सीएम पद की शपथ लेंगे। तेजस्वी ने कहा है कि शपथ लेने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। चुनाव परिणाम को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, जल्द सामने आएंगे रुझान

RJD नेताओं के दावे
राजद नेता सुरेंद्र राम ने कहा, “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जनता ने फैसला कर लिया है कि तेजस्वी सरकार बनेगी।” राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि सरकार बदल रही है और यहां के लोगों का 20 साल का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो रहा है। पूरे देश में इतिहास लिखा जा रहा है। देश को राज्य में एक ऐसा युवा मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

राजद नेता विश्वनाथ कुमार सिंह ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों का उत्साह, उनके मुस्कुराते चेहरे देखिए। इस ठंड के मौसम में भी लोग यहां (मतगणना केंद्र) इकट्ठा हुए हैं। बदलाव का अहसास है। तेजस्वी सरकार बनने जा रही है। गया जिला हमेशा से राजद के लिए भाग्यशाली रहा है।

ये भी पढ़ें- फिर बेलगाम हुए सोना-चांदी, 1,62,000 रुपए के पार हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा

अलविदा चाचा नाम का लगाया पोस्टर
पटना स्थित राजद मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जहां अलविदा चाचा नाम का एक पोस्टर लगाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की विदाई तय है और तेजस्वी यादव की सरकार बन रही है। राजद नेता महागठबंधन की सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। पार्टी नेता तेजस्वी यादव के इस दावे को दोहरा रहे हैं कि वह 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Exit mobile version