-
Chirag Paswan : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। पासवान ने बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं।.