Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyderabad News: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम

December 8, 2025

Hyderabad News: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की एक मुख्य सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि यह फैसला ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ से पहले दुनिया का ध्यान खींचने के उद्देश्य से लिया गया है। यह राज्य का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा है।

सरकार की योजना के अनुसार, अमेरिकी दूतावास के पास से गुजरने वाली प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका के बाहर किसी मौजूदा राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नाम रखना संभवतः दुनिया में पहली बार होगा।

ये भी पढ़ें: पिता धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बेटी ईशा देओल, बोलीं- मैं आपको बहुत याद करती हूं पापा

हैदराबाद में ग्लोबल नामों की नई लिस्ट

सरकार केवल राजनीतिक हस्तियों पर ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों और उद्यमियों को भी सम्मान दे रही है। योजना के तहत एक सड़क का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखा जाएगा अन्य प्रस्तावित नामों में ‘माइक्रोसॉफ्ट रोड’ और ‘विप्रो जंक्शन’ शामिल हैं। इन नामों को इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि इन कंपनियों ने हैदराबाद को एक बड़ा टेक हब बनाने में अहम योगदान दिया है। इसके साथ ही रवीरियाला में नेहरू आउटर रिंग रोड को फ्यूचर सिटी से जोड़ने वाली 100 मीटर चौड़ी नई सड़क का नाम पद्म भूषण रतन टाटा के नाम पर रखने का भी फैसला किया गया है। वहीं रवीरियाला इंटरचेंज को पहले से ही ‘टाटा इंटरचेंज’ नाम दिया जा चुका है।

बीजेपी ने जताई आपत्ति

तेलंगाना सरकार के इन फैसलों पर बीजेपी ने तीखी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार नाम बदलने के लिए इतनी उत्सुक है, तो पहले हैदराबाद का नाम बदलकर ‘भाग्यनगर’ कर देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि सरकार बिना सोचे-समझे हर उस चीज़ के नाम पर सड़कें रख रही है, जो ट्रेंड में है। उनका कहना है कि एकमात्र पार्टी जो असल मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछ रही है और जनता की आवाज उठा रही है, वह BJP है।

लोकसभा से राज्यसभा तक वंदे मातरम की गूंज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें