Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana 2000 करोड़ रुपए से ‘जीनोम वैली’ का अगला चरण करेगा विकसित : CM Revanth Reddy

February 27, 2024

Telangana 2000 करोड़ रुपए से ‘जीनोम वैली’ का अगला चरण करेगा विकसित : CM Revanth Reddy

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार यहां 300 एकड़ भूमि में 2,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ जीव विज्ञान अनुसंधान एवं विकास और स्वच्छ विनिर्माण गतिविधियों के लिए देश का पहला संगठित समूह ‘जीनोम वैली’ का अगला चरण शुरू करेगी। चिकित्सा और जीवन विज्ञान के वार्षिक कार्यक्रम ‘बायोएशिया 2024’ में रेड्डी ने कहा कि सरकार राज्य में 10 ‘फार्मा गांव’ विकसित करने की भी योजना बना रही है। इस परियोजना में एक लाख करोड़ रुपए की निवेश क्षमता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि मैं यहां 2,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 300 एकड़ भूमि में जीनोम वैली के अगले चरण की स्थापना की घोषणा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि फार्मा गांवों की स्थापना के बाद उनमें पांच लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता होगी। रेड्डी ने कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे और निवेश के लिए तेलंगाना के तीनों अलग-अलग क्षेत्रों- विकाराबाद, मेडक और नलगोंडा में नए एकीकृत फार्मा गांवों के लिए समूह भी चिह्न्ति किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्विट्जरलैंड के दावोस में हाल ही में आयोजित विश्व आर्तिक मंच सम्मेलन में 40,000 करोड़ रुपए का निवेश आर्किषत किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें