Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब पैसे मत भेजना… ईरान ने बंद किए डोनेशन वाले बैंक खाते, कहा- Thank You India

April 11, 2026

अब पैसे मत भेजना… ईरान ने बंद किए डोनेशन वाले बैंक खाते, कहा- Thank You India

नेशनल डेस्क: ईरान के मुश्किल वक्त में भारत ने अपनी दोस्ती अच्छे से निभाई। अमेरिका और इजरायल के साथ जंग के दौरान ईरान आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब भारत के कोने-कोने से लोगों ने सहायता भेजी। भारतीयों के इस बेमिसाल प्यार और समर्थन को देखते हुए अब भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक भावुक संदेश जारी किया है।

ईरान ने वे सभी बैंक खाते और QR कोड बंद कर दिए हैं, जिनके जरिए मदद ली जा रही थी। दूतावास ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि भारत के लोगों के लोगों के जरिए दिए गए सराहनीय सहयोग और समर्थन के लिए शुक्रिया. सूचित किया जाता है कि दूतावास के वे बैंक खाते, जो पहले आर्थिक सहायता लेने के लिए बताए गए थे, अब बंद कर दिए गए हैं। Thank You India मदद के लिए, अब पैसे मत भेजना।

बता दें जब ईरान, अमेरिका-इजरायल से जंग लड़ रहा था, तब भारत समेत कई देशों ने आर्थिक सहायता भेजी। खास तौर पर भारत के कश्मीर से करोड़ों का दान किया गया। इसमें पैसे, सोना-चांदी और बर्तन शामिल थे। मासूम बच्चियों ने मदद भेजने के लिए अपनी गुल्लकें तक तोड़ दीं थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें