Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की मोहर से साबित हो गया है कि आयोग को कौन चला रहा है : ममता

March 25, 2026

भाजपा की मोहर से साबित हो गया है कि आयोग को कौन चला रहा है : ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के पत्र पर कथित तौर पर भाजपा की मुहर लगी होने के बाद यह बात संदेह से परे साबित हो गई है कि कौन-सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को चला रही है। निर्वाचन आयोग पर भाजपा की केरल इकाई की मुहर लगी पाई जाने के बाद सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

बनर्जी ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के लिए उत्तरी बंगाल के बागडोगरा रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में अपने दावों को सही साबित करने के लिए इस विवाद पर एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर दिखाई।

बनर्जी ने इसे एक गलती बताने के निर्वाचन आयोग के बयान को खारिज करते हुए कहा, ‘यह कोई लिपिकीय गलती नहीं है बल्कि एक राजनीतिक साजिश है।’ बनर्जी ने कहा कि इस विवाद के बाद चुनाव कराने में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टियों से कहा कि वे एक साथ आएं और ‘आयोग की मदद से एक ही पार्टी का शासन लागू करने की कोशिश’ के खिलाफ लड़ें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें