Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

National Games 2025 का समापन समारोह होगा बेहद खास, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah होंगे मुख्य अतिथि

February 9, 2025

National Games 2025 का समापन समारोह होगा बेहद खास, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून : उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल (National Games 2025) का आयोजन जारी है। अब नेशनल गेम्स 2025 के समापन समारोह के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया, ‘खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों के अब तक के सफर पर समीक्षा की गई है। साथ ही 14 फरवरी को होने वाले समापन समारोह की तैयारी के लिए भी बैठक की गई है। खेलों को देखने के लिए अधिक संख्या में दर्शक आ रहे हैं, इसलिए समापन समारोह में अधिक से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। दर्शकों की अधिक संख्या को लेकर निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो।’ रेखा आर्य ने बताया, ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिए हैं कि खेल का समापन समारोह भव्य और दिव्य होना चाहिए। आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह से अब तक बेहद शानदार रहा है, उसी तरह हम समापन समारोह को भी यादगार बनाएंगे।’

विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं

‘समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।’ बता दें कि उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनमें से अधिकांश प्रतियोगिताएं समाप्त हो चुकी हैं। वहीं, कई प्रतियोगिताएं अभी चल रही हैं। अब 14 फरवरी को इसका समापन समारोह होने वाला है। सरकार की तरफ से समापन समारोह को भव्य और दिव्य बनाने का आदेश दिया गया है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समापन समारोह की शान बढ़ाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें