Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में राम मंदिर में 5 जून को होगा राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

May 22, 2025

अयोध्या में राम मंदिर में 5 जून को होगा राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

नई दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि अयोध्या में प्रतिष्ठित राम मंदिर का निर्माण 5 जून तक पूरा हो जाएगा और 3 जून से शुरू होने वाले समारोह में ‘राम दरबार’ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मिश्र ने बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 5 जून को होगा और इसके बेहद भव्य होने की उम्मीद है, लेकिन इस बार अतिथियों की सूची भिन्न हो सकती है। पिछले वर्ष 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक समारोह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। परिसर में 7 अन्य मंदिर भी बनाए गए हैं और उन मंदिरों के लिए भी धाíमक अनुष्ठान उसी दिन किए जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मंदिर का निर्माण कार्य 5 जून तक पूरा हो जाएगा, सिवाय भगवान राम की कहानी को दर्शाने वाले भित्ति चित्रों के, जिन्हें मंदिर के निचले हिस्से में लगाया जाना है।’

ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें