Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का संविधान किसी भी हालत में नहीं किया जा सकता खत्म : PM Modi

April 12, 2024

देश का संविधान किसी भी हालत में नहीं किया जा सकता खत्म : PM Modi

बाड़मेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के संविधान को गीता, रामायण, कुरान, बाइबल एवं देश का सब कुछ बताते हुए कहा हैं कि देश का संविधान किसी भी हालत में खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठी आड़ ले रही हैं। मोदी शुक्रवार को बाड़मेर में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस के बयान “इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 400 पार का नारा संविधान बदलने का प्रयास” पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारा संविधान गीता, रामायण, कुरान एवं बाइबल तथा देश का सब कुछ हैं और इसके निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर खुद आ जाये तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, आज वह मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठी आड़ ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी ही है जिसने देश में संविधान दिवस मनाना शुरु किया जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था जो यह बाबा साहब का अपमान हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें