Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख रुपये की राशि

December 20, 2024

राजस्थान सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को मिलेगी दो-दो लाख रुपये की राशि

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदनाएं! मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं! स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

गौरतलब है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक पेट्राेल पंप के पास गैस टैंकर में लगी आग फैलने से चार लोगों की मौत हो गई और 35 लोग झुलस गये।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें