Site icon Dainik Savera Times

पिता ने तीन बेटियों सहित की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद तुरंत सकरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमनुरु शिवशंकरप्पा, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से सदमे में है।

ये भी पढ़ें: चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सोने की चमक बरकरार, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

Exit mobile version