Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज रात दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानें किस समय आसमान में बनेगा खूबसूरत दृश्य

December 4, 2025

आज रात दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानें किस समय आसमान में बनेगा खूबसूरत दृश्य

नेशनल डेस्क: 4 दिसंबर 2025 की रात आसमान में एक बेहद खास नज़ारा देखने को मिलने वाला है। आज सुपरमून दिखाई देगा, जिसे दिसंबर की लंबी और ठंडी रातों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। इस बार की खासियत यह है कि यह साल 2025 का तीसरा और अंतिम सुपरमून है।

क्या है सुपरमून

चंद्रमा की कक्षा गोल नहीं, बल्कि अंडाकार होती है, जब चांद अपनी इसी कक्षा में घूमते हुए पृथ्वी के सबसे पास वाले बिंदु ‘पेरीजी’ (Perigee) पर पहुंचता है और उसी समय पूर्णिमा हो, तब चांद सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। इसी खूबसूरत दृश्य को सुपरमून कहा जाता है। एक साल में 3–4 बार सुपरमून देखे जा सकते हैं, लेकिन इस बार लगातार तीसरा सुपरमून दिखना इसे खास बनाता है। अगर 2026 की पहली पूर्णिमा को भी जोड़ दिया जाए, तो यह सिलसिला चार सुपरमून तक बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से लाखों की एल्युमीनियम केबल चोरी, इंजीनियर ही निकला मास्टरमाइंड

भारत में कब और कैसे दिखेगा सुपरमून?

भारत में सुपरमून को देखने का मौका पूरी रात मिलेगा। 4 दिसंबर की शाम को चांद पूर्व दिशा में उदय होना शुरू हो जाएगा। रातभर यह अपनी सबसे चमकीली अवस्था में आसमान में दिखाई देगा। अगली सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच चांद अस्त होगा यानी पूरे भारत में इसे आसानी से देखा जा सकता है, बस आसमान साफ होना चाहिए।

और क्या दिखेगा आसमान में?

सुपरमून के साथ आसमान में कई खगोलीय नज़ारे एक साथ दिखाई देंगे। चांद के आसपास Pleiades नाम का तारा समूह नजर आएगा। चमकीला तारा Aldebaran चांद के साथ त्रिकोण बनाता हुआ दिखेगा। बृहस्पति (Jupiter) भी चंद्रमा के बिलकुल पास चमकता हुआ दिखेगा। अगर बादल नहीं हुए तो मशहूर शीतकालीन तारामंडल Orion the Hunter भी साफ दिखाई देगा।

कैसा रहेगा मौसम?

यूरोप और ब्रिटेन में बादल, बारिश और कोहरे की संभावना है, जिसकी वजह से कई जगहों पर दृश्यता कम हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य के करीब पहुँच सकता है और हल्का पाला गिरने की भी संभावना है। हालांकि, जैसे-जैसे बादल हटेंगे, कई स्थानों पर आसमान धीरे-धीरे साफ होगा और सुपरमून को देखने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर कई इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें