अमेठी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया गठबंधन परिवारवादी दलों का एक समूह है जिनकी नीति देश हित की बजाय परिवार के लोगों का भला करना है। पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री शाह ने कहा कि 70 सालाें के लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की है।
कांग्रेस वाले कहते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ढंग से नहीं हुई।यदि ये इंडी गठबंधन वालेसत्ता में आए,तो फिर से मंदिर पर बाबरी ताला लगा देंगे। उन्होने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन परिवारवादी सोच रखने वाले लोगों का गठबंधन है। लालू यादव अपने बेटे को, ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।
शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि रायबरेली और अमेठी उनके परिवार की सीट है, यह सीट किसी परिवार की नहीं, बल्कि रायबरेली और अमेठी के गरीब युवाओं की सीट है और जिसे रायबरेली व अमेठी की जनता चाहेगी वही चुनकर संसद जाएगा। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में परिवार की कोई सीट नहीं होती, जो संकट में साथ रहता है और विकास करता है वही सीट पर विजयी होता है।आज पूरे देश का मीडिया कह रहा है और यह तय है कि अमेठी में श्रीमती स्मृति ईरानी व रायबरेली में श्री दिनेश प्रताप जीत कर दोनों सीटें नरेन्द्रमोदी की झोली में देंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...