Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सतलुज के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के डर ने उड़ाई बॉर्डर के पास गांवों वालों की नींद, हर परिवार के एक से 2 लोग जागकर बीता रहे सारी रात

August 21, 2025

सतलुज के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के डर ने उड़ाई बॉर्डर के पास गांवों वालों की नींद, हर परिवार के एक से 2 लोग जागकर बीता रहे सारी रात

फिरोजपुर: पंजाब सहित देश के कई राज्यों में लगातार हो रही तेज बरसात और हिमाचल, यूपी व बिहार में बादल फटने की हो रही घटनाओं से पोंग डैम और भाखड़ा डैम का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते डैंम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी सतलुज दरिया में छोड़े जाने वाले पानी से फिरोजपुर में भी बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। भारत-पाकिस्तान हुसैनी वाला सीमा से सटे सीमावर्ती गावों मे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है बल्कि कुछ गांवों में तो सतलुज का पानी घुस गया है। गांव वालों की नींद पूरी तरह से उड़ चुकी है।

गांव के हर परिवार के एक से 2 लोग जागकर बीता रहे सारी रात
लोगों के दिलों में बाढ़ का डर इस कदर घर कर गया है की वह रात रात भर सोते नही है परिवार के एक से दो लोग सारी रात जाग कर ही काटते है क्योंकि दरिया के किनारे बसे गांव वालों को डर हैं कि कहीं वह सोते रह जाए और बाढ़ आ जाए। सतलुज दरिया भरा हु्आ है और यदि इसी रफ्तार से पानी का स्तर बढ़ता रहा तो कई जगह से बाध के पहले की तरह से टूटने का खतरा बना गया है। कुछ जगह से बाध टूट जाने से दरिया का पानी खेत मे भर गया है जिससे फसलों कोभारी नुकसान हुआ है। पींिड़त किसानों की माने तो गांव ्बी तक दरिया क पानी के कारण करीब 3000 से भी अधिक जमीनों की फसले पानी में डूब चुकी है और यदि यह पानी जल्द ही नही निकला या निकाला गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

प्रशासन का दावा स्थिति कंट्रोल में, किसान बोले – शहर बाढ़ के किनारे पर
वहीं यदि देखा जाए तो प्रशासन बार-बार ये दावा कर रहा है कि सब कुछ ठीक है और बाढ़ नहीं आएगी, क्योंकि किसी भी स्थित से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इतनी ही नहीं सेहत विभाग की और से कई गावो में मैडीकल कैंप भी लगा दिए गए हैं, ये कैंप उन गांव में लगे है जहां पानी घुसने करने लगा है। वहीं दरिया के किनारे वाले समूह गांव के किसानों का कहना है कि प्रशासन के सभी दावे गलत हैं और वह सच सामने लाने से घबरा रहा हैं, क्योंकि यदि बाढ़ की रोकथाम के लिए सभी प्रबंध पहले से किए जाते तो आज किसी तरह का कोई डर नहीं रहता। फिलहाल हालात ये बने हुए हैं कि कभी भी बाढ़ आ सकती है और यदि ऐसा हुआ तो इस बार पहले से भी कहीं अधिक नुकसान होगा, क्योंकि पीछे से पानी छोड़ने से ही फिरोजपुर लगभग बाढ़ के किनारे पर पहुंच चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें