दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक घर की छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मलबे से निकाल कर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों में से एक को मृत घोषित कर दिया और दूर का इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के निदेशक ने बताया कि सुबह 7.15 बजे हमे कमरुद्दीन नगर नांगलोई दीपांशु पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की छत गिरने की जानकारी मिली। सुचना मिलते हो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने मलबे में फंसे बच्चे समेत दो लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौक़े पर पहुँच कर छानबीन कर रही है।
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान की छत गिरी, हादसे में बच्चे सहित दो लोग मलबे में दबे

