मुंबई: थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सशस्त्र बलों की ताकत तालमेल में निहित है और ऑपरेशन सिंदूर इसका उपयुक्त उदाहरण है। वह मुंबई में युद्धपोत आईएनएस माहे के जलावतरण के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह माहे श्रेणी के पनडुब्बी-रोधी उथले जल का प्रथम युद्धपोत है। भारतीय नौसेना ने सोमवार को आईएनएस माहे को अपने बेड़े में शामिल किया। जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘हमारे सशस्त्र बलों की ताकत तालमेल में निहित है।’
उन्होंने कहा कि समुद्र, भूमि और आकाश राष्ट्रीय सुरक्षा की एक सतत श्रृंखला बनाते हैं और थल सेना, नौसेना और वायु सेना मिलकर भारत की सामरिक शक्ति की त्रिमूíत हैं। उन्होंने कहा कि बहु-क्षेत्रीय परिचालन के युग में समुद्र की गहराई से लेकर ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्रों तक एक साथ मिलकर कार्य करने की देश की क्षमता भारतीय गणराज्य के सुरक्षा प्रभाव को निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल लद्दाख से लेकर हिन्द महासागर तक सूचना युद्ध से लेकर संयुक्त रसद तक हर क्षेत्र में सक्रिय हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...