Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षक ने जिंदा जल जाने से तोड़ा दम, मृतक पूर्व विधायक बलदेव का था संबंधी

April 13, 2023

शिक्षक ने जिंदा जल जाने से तोड़ा दम, मृतक पूर्व विधायक बलदेव का था संबंधी

हमीरपुर (कपिल): नादौन उपमंडल के कारगू क्षेत्र के गांव चलैली के एक शिक्षक ने जिंदा जल जाने से दम तोड़ दिया। हादसा कच्चे मकान में आग लगने से हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि कारगू क्षेत्र की सनाही पंचायत गांव चलैली में गुरुवार अल सुबह स्लेट पोश मकान जल कर राख हो गया। इसी आग में अशोक कुमार शर्मा (57) सुपुत्र महंत राम बुरी तरह झूलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। अशोक कुमार नादौन उपमंडल के सीनियर सैकेंडरी स्कूल कश्मीर में डीपीई के पद पर कार्यरत थे। उक्त मृतक का बेटा सिंगापुर में है और बेटी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की बहू है।

संदेह जताया जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। उक्त मृतक अपने अशोक कुमार अपने कच्चे मकान के एक कमरे में अकेला सोया था। पत्नी सुनीता देवी को कुछ जलने की दुर्गंध आई तो आग देखकर उसने शोर मचाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार कांगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि मृतक अशोक कुमार की पत्नी सुनीता देवी को सरकार की ओर से 25 हजार रु पए की फौरी सहायता उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित पटवारी को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। पुलिस अधीक्षक डा. आकृत्ति शर्मा ने बताया कि आग की घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और केस दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की छानबीन की जा रही है।

निधन पर किया शोक व्यक्त
अशोक कुमार की मृत्यु के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बृज मोहन सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें