Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, मासूम बच्ची समेत तीन की मौत

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident

नूंह। दिल्ली-अलवर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक लोडिंग ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक तीन वर्षीय मासूम और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चार लोग घायल

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आगरा के अलग-अलग गांवों के रहने वाले करीब 14 लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। परिवार दिल्ली के पालम विहार क्षेत्र में अगरबत्ती और धूपबत्ती बेचने का काम करता है। जैसे ही उनका ऑटो थाना रोजका मेव क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी।

कई फीट तक घिसटता गया ऑटो

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर कई फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रोजका मेव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में मृतकों की पहचान 19 वर्षीय चांदनी निवासी थाना पिनाहट जिला आगरा, ज्योति पत्नी रामकांति निवासी सूरजमलपुरा थाना शमशाबाद जिला आगरा और तीन वर्षीय मासूम मृदुल पुत्र रामनिवास निवासी जोड़ा बजरिया के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version