Site icon Dainik Savera Times

घर में मृत पाया गया पूरा परिवार, इलाके में मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आज सुबह एक परिवार मृत पाया गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में गठबंधन का खराब प्रदर्शन, जानें अखिलेश यादव ने किसे ठहराया जिम्मेदार

मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर मां ने छोटी बहु और बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। बेटी राबिया ने जब खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। उनके बेटे सिरोज अली और उसकी पत्नी शहनाज के बीच पहले अक्सर झगड़ा होता रहता था लेकिन अब उन्होंने लड़ना बंद कर दिया था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं।

मृतकों के नाम

रोजअली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

VD : Bihar चुनाव 2025: वोट काउंटिंग पर बोले RJD के विश्वनाथ यादव

 

Exit mobile version