Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहनों ने निकाले सभी कांटे : CM Shivraj Chouhan

November 28, 2023

कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहनों ने निकाले सभी कांटे : CM Shivraj Chouhan

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि राज्य में कांटे की टक्कर जैसा कुछ नहीं है, लाड़ली बहनों ने सभी‘कांटे’निकाल दिए हैं और भारतीय जनता पार्टी पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। सीएम चौहान का ये वीडियो उनके विधानसभा क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चौहान चुनाव के बाद कल अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी गए थे, इसी दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच ये बात कहीं।

वीडियो में सीएम चौहान कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तीन तारीख को आप देखेंगे कि फिर से पांचवीं बार भाजपा सरकार बनेगी। कोई संदेह नहीं है। ये जो बातें कही जा रहीं हैं कि कांटे की टक्कर है, कोई कांटे की टक्कर नहीं है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है और लाड़ली बहनाओं ने सभी कांटे निकाल दिए हैं। सीएम चौहान कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जनता का बेहद प्यार और आशीर्वाद अपने काम को मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें