Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी , इन राज्यों में Heatwave का अर्लट जारी

May 18, 2024

उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी , इन राज्यों में Heatwave का अर्लट जारी

नई दिल्ली :- देश की राजधानी से लेकर हर राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। दिन दिनों की गर्मी ने लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिस वजह से ये देश का सबसे गर्म स्थान बन गया। वही इसके साथ ही राजस्थान ,हरियाणा पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया

IMD ने दिया इस राज्यों में लू चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पांच दिनों तक के लिए लू चलने की चेतावनी दी है। वही अगले चार दिनों तक बिहार में लू चलने की भी आशंका जताई है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

लू से झुलसा पंजाब

इस दिनों पंजाब में लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कल का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पंजाब की राजधानी सहित पांच शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अगर मौसम विभाग की माने तो उन्होंने 23 मई तक लू चलने को लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश

वही अगर बात करें पहाड़ी इलाको की तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। इसके कारण तापमान में थोड़ा सुधर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में केरल ,तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।वहां पर 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें