Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली वाले दिन लोगों ने Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया यह…CEO सुंदर पिचाई ने खोला राज

November 14, 2023

दिवाली वाले दिन लोगों ने Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया यह…CEO सुंदर पिचाई ने खोला राज

नेशनल डेस्क: अल्फाबेट और गूगल (Alphabet and Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने रविवार को लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शयर की जिसमें बताया कि दिवाली पर लोगों ने सबसे ज्यादा क्या चीज सर्च की। सुंदर पिचाई ने बताया कि पूरी दुनिया में दिवाली को लेकर 5 सवाल सबसे ज्यादा सर्च किए, जिसमें से पहला सवाल है कि भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं?

 

उन्होंने बताया कि दिवाली के मौके पर Why टॉप ट्रेंडिंग में रहा। गूगल सीईओ ने एक GIF शेयर किया जिसमें 5 डॉट हैं, जिनकी मदद से बताया है कि गूगल पर सबसे ज्यादा ये पांच सवाल सर्च किए। इसके अलावा सुंदर पिचाई ने एक अलग पोस्ट में दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। नंबर्स पर क्लिक करने पर, यह वह सवाल दिखाता है जिसे लोग ढूंढ रहे हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा सर्च किया गया टॉप सवाल था ‘भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं।‘

गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे गए ये 5 सवाल

1. भारतीय दिवाली क्यों मनाते हैं? (Why Indians celebrate Diwali)

2. हम दिवाली पर रंगोली क्यों बनाते हैं? (Why do we do rangoli on Diwali)

3. हम दिवाली पर दीपक क्यों जलाते हैं? (Why do we light lamps on Diwali)

4. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा क्यों की जाती है? (Why is Lakshmi puja done on Diwali)

5. दिवाली पर तेल क्यों चढ़ाया जाता है? (Why oil bath on Diwali)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें