Site icon Dainik Savera Times

मासूम शर्मा को मारने की धमकी, इस शादी समारोह में बवाल

Will serve second notice to singer Masoom Sharma

Will serve second notice to singer Masoom Sharma

Threat to kill Masoom Sharma : जींद। पुलिस ने गायक मासूम शर्मा की चचेरी बहन की शादी में कुछ युवकों के हाथापाई करने, धमकी देने व उसके भतीजे के साथ मारपीट करने पर एक युवक को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मासूम शर्मा के परिवार से मारपीट

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव ब्राह्मण निवासी विकास ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जुलाई रात को उसकी चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम जुलाना की अग्रसेन धर्मशाला में किया गया था। उनका पूरा परिवार शादी में था। उसका छोटा भाई मासूम शर्मा अपनी बहन प्रिया से मिलने के लिए उसके कमरे में गया था। उसके बगल वाले कमरे में कुछ युवक शराब पी रहे थे। उनके पास हथियार भी थे। युवकों ने मासूम शर्मा को गाली देकर आवाज लगाई।

भतीजे से मारपीट, जान से मारने की धमकी

मासूम के सुरक्षा गार्ड ने युवकों को रोकने की कोशिश की। युवकों ने अपने हथियार निकाल लिए और हाथापाई करने लगे। मासूम शर्मा किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गया। आरोपितों ने मासूम शर्मा को धमकी भी दी। इसके बाद वहां पर मौजूद उसके बेटे लक्ष्य के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों में एक युवक कार्तिक भी था। विकास ने कहा कि आरोपित किसी बड़ी गैंग से संबंध रखते हैं। उन्होंने तीन दिन में मासूम शर्मा को मारने की धमकी भी दी है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि कार्तिक नामक युवक को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read :

 

Exit mobile version