Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IndiGo flight के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, इस एयर पोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग  

January 18, 2026

IndiGo flight के टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट, इस एयर पोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग  

लखनऊ: दिल्ली से बागडोगरा (सिलीगुड़ी) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। विमान में बम होने की धमकी मिलने के कारण उसे तुरंत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह लगभग 08:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना मिली कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6650 में बम होने की आशंका है। सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट घोषित कर दिया गया। विमान ने सुबह 09:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड किया। लैंडिंग के बाद विमान को मुख्य रनवे से हटाकर ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया।

टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट 
जांच में पता चला कि विमान में दहशत का कारण एक टिश्यू पेपर था। टॉयलेट में पाए गए इस टिश्यू पेपर पर हाथ से लिखा था, “प्लेन में बम”। जैसे ही क्रू सदस्यों ने यह नोट देखा, उन्होंने तुरंत पायलट को सूचित किया। सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया।

विमान में कुल 237 लोग सवार
इस फ्लाइट में कुल 237 लोग सवार थे। जिनमें 222 वयस्क यात्री,  8 बच्चे, 2 पायलट, 5 क्रू मेंबर शामिल थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच
लखनऊ एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता (BDDS), स्थानीय पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। विमान के सभी हिस्सों की तलाशी ली जा रही है।  यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था सामान्य है।

आगे की जारी
सुरक्षा एजेंसियां मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जांच कर रही हैं।  यह पता लगाया जा रहा है कि टिश्यू पेपर पर यह नोट किसने लिखा और क्यों लिखा। विमान की गहन जांच पूरी होने तक इसे आइसोलेशन बे में रखा जाएगा। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जलपान और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें