नेशनल डेस्क। पूरे देश में सर्दी का सितम जारी है। भीषण ठंड व घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे की खबर साामने आ रही है। वहीं, शनिवार देर रात ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में तेज रफ्तार के कारण टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनमें से दो कारों में अचानक आग लग गई।
कैसे हुआ हादसा
रात के समय जेवर से नोएडा जाने वाले एक्सप्रेसवे पर तीन कारें एक-दूसरे से भिड़ गईं। टक्कर के बाद देखते-ही-देखते दो गाड़ियों में आग लग गई। हादसा होते ही आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) December 28, 2025
यात्रियों की सूझबूझ से बची जान
हादसा गंभीर था लेकिन कारों में बैठे लोगों ने समझदारी दिखाई और समय रहते गाड़ियों से बाहर निकल गए। सबसे बड़ी राहत – इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, दो लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। जब तक आग बुझाई गई, तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर राख बन चुकी थीं
यातायात दोबारा चालू कराया गया
हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर जली और क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया। इसके बाद सड़क पर ट्रैफिक दोबारा सामान्य तरीके से चलना शुरू हो गया।
हादसे की वजह क्या रही
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज़ रफ्तार और अचानक हुई आपसी टक्कर इस हादसे की मुख्य वजह है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके।
हर दिन बढ़ रहे हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे पर आये दिन ऐसे हादसे देखने को मिल रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नियमों का जरूर करें पालन
-गाड़ी हमेशा नियंत्रित गति में चलाएं
-ट्रैफिक नियमों का पालन करें
-रात में ड्राइविंग करते समय खास सावधानी बरतें
ये भी पढ़ेंः कृषि भवन में तैनात महिला अधिकारी घर लौटते समय लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा हड़कंप
मेष: दिन शुभ रहेगा...