Site icon Dainik Savera Times

सोम नदी में नहाते हुए तीन बच्चों की मौत, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

यमुनानगर: गांव फतेहगढ़ पुल के पास सोम नदी में नहाते हुए तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला, जिनमें से एक बच्चे की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीन बच्चे गांव फतेहगढ़ स्थित सोम नदी पुल के पास नहाने के लिए आए। इस दौरान वह नदी में नहाते हुए गहरे पानी में चले गए।

बच्चों को डूबता देख आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया मगर वह गहरे पानी में डूब गए। लोगों ने हादसे की सूचना बूडिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला। पूछताछ के दौरान एक बच्चे की पहचान बूडिया निवासी 16 वर्षीय पवन के रूप में हुई मगर दो अन्य बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Middle East War का भारत पर बड़ा असर: तेल- LPG से लेकर दवा और खाने पीने की बढ़ीं कीमतें

Exit mobile version