-
यमुनानगर: गांव फतेहगढ़ पुल के पास सोम नदी में नहाते हुए तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला, जिनमें से एक बच्चे की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया।.