Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवादा में ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

September 28, 2023

नवादा में ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

नवादाः बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवादा सब्जी मंडी में काम के लिए चार मजदूर जा रहे थे, तभी सोभिया कृषि फार्म के समीप एक पिकअप वाहन ने रास्ता पूछा जिसे मजदूर बता रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को कुचल दिया।इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान कामाचक केवट नगर निवासी आकाश कुमार, नंदे चौहान, प्रहलाद कुमार के रुप में की गयी है। दुर्घटना में घायल पप्पू चौहान को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गया-नवादा पथ को जाम कर दिया। प्रशासनिक पहल के बाद जाम को हटाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें