Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालना में ट्रक की टक्कर से तीन राहगीरों की मौत, चालक गिरफ्तार

July 30, 2024

जालना में ट्रक की टक्कर से तीन राहगीरों की मौत, चालक गिरफ्तार

जालना। महाराष्ट्र के जालना जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को टक्कर मार दी और इस घटना में छह साल की एक बच्ची सहित कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना जालना शहर से 65 किलोमीटर दूर मंथा कस्बे में सोमवार दोपहर हुई। मृतकों की पहचान सीमा चव्हाण (34), रामचंद्र राठौड़ (60) और मारिया पठान (6) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण ट्रक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि चव्हाण और पठान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सीमा की चार वर्षीय बेटी रसिका चव्हाण को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें