Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नितिन गडकरी सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

April 11, 2023

नितिन गडकरी सहित तीन केंद्रीय मंत्रियों ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रियासी/जम्मू : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह और वी के सिंह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई परियोजनाओं का निरीक्षण और उद्घाटन करने के बाद रियासी पहुंचने पर नितिन गड़करी समेत दो अन्य केंद्रीय मंत्री और उप राज्यपाल माता वैष्णो देवी के मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। अधिकारी ने बताया कि गडकरी कटरा में इंटर मॉडल रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें