विज्ञापन

ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणो में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को वर्तक नगर इलाके में छापे मारे थे और उसी दौरान उन्हें एक कमरे में बांग्लादेश की तीन महिलाएं मिलीं थीं। वर्तक नगर पुलिस थाने के.

- विज्ञापन -

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणो में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को वर्तक नगर इलाके में छापे मारे थे और उसी दौरान उन्हें एक कमरे में बांग्लादेश की तीन महिलाएं मिलीं थीं। वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं एक होटल में ‘वेटर’ के तौर पर काम रही थीं और उनके पास भारत में प्रवेश करने और यहां रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की उम्र 22 से 45 वर्ष है और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम तथा विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest News