Site icon Dainik Savera Times

ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणो में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को वर्तक नगर इलाके में छापे मारे थे और उसी दौरान उन्हें एक कमरे में बांग्लादेश की तीन महिलाएं मिलीं थीं। वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं एक होटल में ‘वेटर’ के तौर पर काम रही थीं और उनके पास भारत में प्रवेश करने और यहां रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की उम्र 22 से 45 वर्ष है और उनके खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम तथा विदेशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version