नेशनल डेस्क: अमेठी सुल्तानपुर मार्ग पर थौरा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। युवक बारात से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इनती जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: Himachal News : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख
कोतवाली के महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से शुक्रवार शाम बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी। इसी बारात में महाराजपुर गांव निवासी उत्कर्ष सिंह, बजरंग सिंह और अंशु सिंह शामिल होने गए थे। देर रात तीनों युवक हारीपुर गांव से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे और अमेठी सुल्तानपुर मार्ग पर थौरा गांव के पास उनका एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में तीनों की जान चली गई।
VD : पटियाला पुलिस हुई सख्त, रेलवे स्टेशन पर की गई चेकिंग, ड्रग्स के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार
मेष: दिन शुभ रहेगा...