Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश को बदलने का आ गया है समय : Rahul Gandhi

November 19, 2023

देश को बदलने का आ गया है समय : Rahul Gandhi

जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश को बदलने का समय आ गया है। वे बूंदी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत माता की जय के बजाय अडाणी जी की जय कहना चाहिए। उन्होंने कहा, कि ‘प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उनको ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए .. काम तो उनका करते हैं।’’

जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करवा सकते चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मोदी तो अडाणी के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा, कि ‘यह काम राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कर सकती है। जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो गई और पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को बात समझ में आ गयी, उस दिन ये देश बदल जाएगा। अब देश को बदलने का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही भारत माता हैं और भारत माता की जय तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें