Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

TMC सांसद Saket Gokhale ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लागत में घोटाले का आरोप लगाया

September 18, 2024

TMC सांसद Saket Gokhale ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लागत में घोटाले का आरोप लगाया

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लागत में घोटाले का बुधवार को आरोप लगाया। इससे पहले रेलवे ने उनके इस दावे को ‘गलत सूचना’ बताकर खारिज कर दिया कि एक ट्रेन की लागत 50 प्रतिशत बढ़ गयी है। दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गोखले ने आरोप लगाया था कि एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लागत 290 करोड़ रुपए से बढ़कर 436 करोड़ रुपए हो गई है। रेल मंत्रलय ने इस आरोप को ‘गलत सूचना’ और ‘फर्जी खबर’ बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने स्लीपर ट्रेनों में डिब्बों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 कर दी है, जबकि अनुबंध में कुल डिब्बों की संख्या 16 रखी है। मंत्रलय ने कहा कि ट्रेन की बढ़ती मांग की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें