Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

TMC के कुणाल घोष मुश्किल में फंसे… मिथुन चक्रवर्ती ने दिया 100 करोड़ का झटका, जानें मामला

September 5, 2025

TMC के कुणाल घोष मुश्किल में फंसे… मिथुन चक्रवर्ती ने दिया 100 करोड़ का झटका, जानें मामला

कोलकाता: भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि मामला दर्ज किया है। जो उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल घोष के खिलाफ दर्ज कराया है। मिथुन ने आरोप लगाया है कि कुणाल घोष ने उन्हें चिटफंड घोटाले से जोड़ने की कोशिश की, साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने को स्वार्थ से प्रेरित बताया। इसके अलावा, मिथुन ने यह भी दावा किया कि कुणाल घोष ने उनके पारिवारिक जीवन और बेटे को लेकर झूठी अफवाहें फैलाईं।

मिथुन ने कोलकाता की अदालत में याचिका दायर कर 50,000 रुपये की कोर्ट फीस जमा की है और कोर्ट से अपील की है कि कुणाल घोष को भ्रामक बयानबाजी और मानहानिपूर्ण टिप्पणी करने से रोका जाए। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।

कुणाल घोष का पलटवार: “मुलाकात अब कोर्ट में होगी”

मिथुन के इस कानूनी कदम के जवाब में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी मोर्चा खोल दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,

“मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली कि मिथुन चक्रवर्ती ने मेरे खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। लेकिन मैंने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।”

कुणाल घोष ने मिथुन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “दल बदलू” करार दिया और कहा कि उनका राजनीतिक सफर नक्सल आंदोलन से लेकर भाजपा तक बेहद अस्थिर रहा है।
उन्होंने कहा,

“कभी नक्सली, कभी ज्योति बसु के करीबी, फिर शिवसेना, ममता दीदी को बहन कहने के बाद आज भाजपा में ऐसी राजनीतिक यात्रा को देखकर कोई भी पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।”

चिटफंड घोटाले की जांच की मांग

कुणाल घोष ने अपने बयान में चिटफंड घोटाले को लेकर मिथुन पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने मिथुन का नाम इसलिए लिया क्योंकि उनके पास इससे जुड़े कागजात और सबूत हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग भी उठाई।
घोष ने कहा,

“मैं कोर्ट में सभी दस्तावेज पेश करूंगा। देखना होगा कि किस आधार पर मैंने आरोप लगाए। सिर्फ मानहानि की बात नहीं, अगर सच सामने आया तो यह मामला बहुत बड़ा हो सकता है।”

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, Sensex-Nifty के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें