Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष को कमजोर करने के लिए गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल किया जा रहा है पैदा : CM Kejriwal

October 6, 2023

विपक्ष को कमजोर करने के लिए गलत मामले थोपे जा रहे हैं, डर का माहौल किया जा रहा है पैदा : CM Kejriwal
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां कहा कि विपक्षी नेताओं और दलों पर नकेल कसने और धमकी देने की कोशिश के तहत उनके खिलाफ गलत मामले थोपे जा रहे हैं और ‘‘डर का माहौल’’ पैदा किया जा रहा है जो देश के लिए अच्छा नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कई छापेमारी की कार्रवाई पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्षी नेताओं और पार्टयिों को काबू में रखने तथा धमकाने के प्रयास के तहत गलत मामले थोपे जा रहे हैं।’’  उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल करने के लिए लोगों को ‘‘बांटा’ जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
वर्ष 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इड्री) द्वारा आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दो दिन बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी सामने आई है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि न सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं बल्कि कई कारोबारियों को भी ‘‘निशाना बनाया जा रहा है’’। उन्होंने कहा, ‘‘देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है जो न सिर्फ राजनीति में बल्कि कारोबार और उद्योग जगत में भी फैल रहा है। डर का यह माहौल देश के लिए ठीक नहीं है। देश इस तरह से विकास नहीं कर सकता। इस तरह से ‘एजेंसी-एजेंसी’ खेलने से देश का विकास नहीं होगा।’’
मुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बात की। सिंह के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘सबकुछ गलत है। सारे बयान झूठे हैं।’’ ईडी ने बुधवार को सिंह को गिरफ्तार किया था। यहां की एक अदालत ने आप के राज्यसभा सदस्य को बृहस्पतिवार को पांच दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने पहले दिल्ली में ‘‘बस घोटाला’’, फिर ‘‘कक्षा घोटाला’’, ‘‘बिजली घोटाला’’, सड़क निर्माण और जल आपूíत में घोटाले का आरोप लगाया था लेकिन ‘‘कुछ भी सामने नहीं आया’’।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें